एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रदर्शनी का समापन

 एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रदर्शनी का समापन


भारत को श्रेष्ठ बनाने में हर एक नागरिक का योगदान हो: डॉ कल्पना शर्मा


 ग्वालियर। भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा देश में विभिन्न राज्यों की संस्कृति के आदान-प्रदान के साथ ही सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने  हेतु एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान  आज 28 फरवरी को संपन्न हो गया। इसी कड़ी में मंत्रालय की ग्वालियर स्थित लोक संपर्क ब्यूरो ने दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जो आज संपन्न हुआ ।यह आयोजन जेसी मिल गर्ल्स कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ।



27 फरवरी को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया था। प्रदर्शनी के दूसरे दिन के आयोजन जेसी मिल गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ कल्पना शर्मा के आतिथ्य में हुए। इस अवसर पर हाई स्कूली बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के पार्टनर स्टेट नागालैंड मणिपुर की सांस्कृतिक एकता के साथ ही अन्य प्रमुख चीजों के बारे में परिचर्चा की। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। इस अवसर पर पोस्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेताओं  को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्पना शर्मा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में देश के हर एक नागरिक का योगदान होना जरूरी है। किसी न किसी रूप में हर व्यक्ति अपने दायित्वों के जरिए देश को विकास तथा मजबूती देता है। बशर्ते कार्य  इमानदारी और देश हित में किया गया हो। उन्होंने आगे कहां कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के जरिए लोग विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान लोक संपर्क के सांस्कृतिक दल छाया मंदिर के कलाकारों ने संचालक अनिरुद्ध तिवारी के निर्देशन में आकर्षक प्रस्तुति दी।



कार्यक्रम के दौरान लोक संपर्क ब्यूरो ग्वालियर के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार तथा सागर  लोक संपर्क के प्रचार अधिकारी श्री दिनेश गौड़ ने प्रदर्शनी में शिरकत कर रहे छात्र-छात्राओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य जनों को महात्मा गांधी तथा नागालैंड मणिपुर पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कराया तथा प्रश्न मंच के जरिए संवाद किया। श्री परमार ने बताया कि इस अभियान से देश की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को पहचानने और उजागर करने में काफी हद तक मदद मिली है। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में अव्वल रहे शिशुओ को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गर्ल्स कॉलेज की कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रोफेसर श्रीमती अंजू  श्रीवास्तव, डाक्टर गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती अभिनेत्रिया, श्रीमती सीमा तथा श्रीमती बबीता के साथ ही लोक सांस्कृतिक दल समृद्धि  ड्रामा ग्रुप संचालक रिजवाना खान, लखन सोलंकी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन लोक संपर्क के प्रमुख दिलीप सिंह परमार तथा नाटककार विमल वर्मा ने किया।